खरीदना चाहते हैं मिक्सर ग्राइंडर? जानिए Top 10 Mixer Juicer Grinder Brands के बारे में

मिक्सर, मिक्सर ग्राइंडर और जूसर आज देश के हर घर की जरूरत है। यही कारण है कि आज भारत में इसका एक काफी बड़ा मार्केट है। लेकिन बाजार में लोगों के सामने कई विकल्प मौजूद होने के कारण, हमेशा यह दुविधा रहती है कि वे किस तरह के उत्पाद का चुनाव करें, जो उनके लिए ज्यादा उपयोगी साबित होगा। तो, आज का यह लेख इसी विषय पर आधारित है।

संक्षिप्त विवरण [Overview]

मिक्सर, मिक्सर ग्राइंडर और जूसर, तीनों एक ही कैटेगरी के मशीन हैं। इन्हें खरीदने के दौरान आपको यह ध्यान रखना जरूरी है, कि वो ज्यादा से ज्यादा वाट का हो और उसकी रोटेशन पर मिनट भी ज्यादा हो, ताकि आपका कम समय में अधिक काम हो सके।

कैसे खरीदें Mixer Juicer Grinder?

आज बाजार में कई हाई रेंज के मिक्सर ग्राइंडर और जूसर आते हैं। इसका चयन आप हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से करें।

1. Technology

आज बाजार में कई एक मिक्सर ग्राइंडर मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल आप जूसर के रूप में भी आसानी से कर सकते हैं। यानी एक मशीन खरीदने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। बता दें कि मिक्सर ग्राइंडर में आम तौर पर दो तरह के ब्लेड इस्तेमाल होते पहला Stainless-Steel Dry Grinding Blade और दूसरा Stainless-Steel Wet Grinding Blade, इसलिए खरीदने के दौरान इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

2. Technical Specification

आप हमेशा 500 वाट से लेकर 750 वाट तक के मिक्सर ग्राइंडर को खरीदें, क्योंकि यह जितने ज्यादा वाट का होगा, उसकी क्षमता उतनी ही ज्यादा होगी। इस दौरान उसके आरपीएम, सेफ्टी फीचर्स, डिजाइन आदि चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

3. Mixer Grinder Price

आज बाजार में 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये के बीच में काफी शानदार मिक्सर ग्राइंडर मिल जाते हैं। इसलिए इसका चयन हमेशा अपनी बजट के हिसाब से करें।

4. Warranty

आपको मिक्सर ग्राइंडर पर 2 या 3 साल की वारंटी आसानी से मिलती है। यदि आपको इसके बाद कोई दिक्कत आती है, तो आपको अपने पैसे खर्च करने होंगे।

5. How to Buy

आज अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स साइटों पर मिक्सर ग्राइंडर और जूसर आसानी से मिल जाते हैं। वैसे यदि आप इन्हें अपनी आँखों से देख कर खरीदना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी दुकान भी जा सकते हैं।

Top 10 Mixer Grinder Brands in India, 2022

1. Prestige

यह किचन वेयर में भारत की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने स्टेनलेस स्टील से लैस कई शानदार मिक्सर ग्राइंडर को लॉन्च किया है, जो काफी ताकतवर होने के साथ ही डिजाइन में भी काफी आकर्षक हैं। 

2. Philips 

    यह कंपनी नीदरलैण्ड की है। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के मामले में इसकी भारत में काफी लोकप्रियता है। इस कंपनी ने भी काफी सीमित रेंज में एक से बढ़ कर एक मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च किए हैं।

    3. Bosch

    यह जर्मनी की एक लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। इस कंपनी के  TrueMixx Pro mixer grinder को लोगों का काफी प्यार मिला है, जो 1000 वाट मोटर और कॉपर वाइंडिंग के साथ आता है।

    4. Bajaj 

    बजाज भारत की सबसे लोकप्रिय कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के Rex Mixer Grinder को लोगों ने काफी पसंद किया है। यह मिक्सर 500 वाट के मोटर के साथ आता है, जिसका रोटेशन पर मिनट 20000 है।

    5. Orient

    यह भी भारत की एक अग्रणी होम एप्लायंसेज कंपनी है। इस कंपनी ने भी कम रेंज में कई शानदार मिक्सर को लॉन्च किए हैं। कंपनी के Electric Kitchen Kraft Mixer Grinder को लोगों ने काफी पसंद किया है।

    6. Butterfly 

    यह भी किचन वेयर बनाने वाली भारत की एक जानी मानी कंपनी है। इस कंपनी ने कम रेंज में काफी शानदार मिक्सर ग्राइंडर को लॉन्च किए हैं। कंपनी के Jet Elite Mixer Grinder को लोगों ने काफी पसंद किया है। यह मिक्सर 750 वाट के मोटर के साथ आता है और इसमें 4 चार आते हैं।

    7. Cookwell

    यह भी किचन वेयर बनाने वाली एक अग्रणी कंपनी है। इस कंपनी के Bullet Mixer Grinder को लोगों ने काफी पसंद किया है। यह मिक्सर ग्राइंडर 500 वाट के मोटर के साथ आता है और इसमें 5 जार और 3 ब्लेड लगे होते हैं।

    8. Wonderchef

    इस कंपनी के Nutri Blend Complete Kitchen Machine को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस ग्राइंडर मिक्सर की रोटेशन पर मिनट 22000 है। यह वजन में हल्का, लेकिन परफार्मेंस में काफी दमदार है। 

    9. Lifelong

    यह कंपनी भी बेहद ही कम दामों में अच्छे मिक्सर ग्राइंडर बनाने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के मिक्सर ग्राइंडर को चलाने के लिए काफी कम बिजली की भी जरूरत पड़ती है। 

    10. Maharaja

    इस कंपनी ने भी काफी कम दामों पर काफी अच्छे मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च किए हैं। यही कारण है कि छोटे मोटे बाजारों में इस कंपनी की गहरी पकड़ है। कंपनी के Whiteline Plus मॉडल को लोगों ने काफी पसंद किया है।

    क्या होती है दिक्कत?

    आज देश के सभी राज्यों में बिजली कटौती की समस्या आम है। वहीं, आज लोग किचन में मसाला पिसने के लिए, पहले की तरह स्लैट आदि का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस वजह से बिजली कटौती की स्थिति में लोगों को किचन का काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    क्या है समाधान

    किचन के साथ ही, घर में मोटर, पंखा, फ्रिज आदि जैसी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए, पावर बैकअप सॉल्यूशन के तौर पर सोलर सिस्टम को अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है।

    कितने वाट के सोलर सिस्टम की पड़ेगी जरूरत

    चूंकि, किसी भी मिक्सर ग्राइंडर को चलाने के लिए काफी हैवी बिजली की जरूरत होती है। यदि आप अपने घर में कम से कम 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम ले लेते हैं, तो आप बिजली के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर हो जाएंगे। क्योंकि इससे आपको मिक्सर ग्राइंडर के साथ ही, पानी का मोटर, पंखा आदि चलाने में भी कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

    कितना आएगा खर्च

    यदि आप अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाते हैं, तो आपको इसमें 3 लाख का खर्च आएगा। लेकिन यदि आप एक बार इतना निवेश कर देते हैं, तो आप बिजली के मामले में वर्षों तक निश्चिंत हो जाएंगे और आपको हर महीने वाले आने हजारों के बिजली बिल से भी राहत मिलेगी।

    निष्कर्ष

    हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आप अपने घर में सोलर पैनल लगाने के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो अभी हमसे संपर्क करें। हमारे विशेषज्ञ आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

    Leave a comment

    ഏറ്റവും കൂടുതൽ വിറ്റഴിക്കപ്പെടുന്ന ഉൽപ്പന്നങ്ങൾ

    Engineer VisitEngineer Visit
    Loom Solar Engineer Visit
    Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 2,000
    Reviews
    Dealer RegistrationLoom Solar Dealer Registration
    Loom Solar Dealer Registration
    Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 5,000
    Reviews