खरीदना चाहते हैं नया लैपटॉप? जानें Top 10 Laptop Brands के बारे में

बीते दो वर्षों से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस महामारी के कारण वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी बढ़ गया है और इस वजह से लैपटॉप की माँग में भी काफी तेजी आई है।बता दें कि पहले लोग लैपटॉप को एक सेकेंडरी ऑप्शन के तौर पर खरीदते थे। इसलिए वे पहले कोई भी कामचलाऊ लैपटॉप खरीद लेते थे। लेकिन आज यह एक जरूरत बन गई है और लोगों को हाई प्रोसेसिंग लैपटॉप चाहिए होती है और इसके लिए वे एप्पल, एचपी, डेल, जैसी विश्वसनीय कंपनियों को प्राथमिकता देते हैं।

संक्षिप्त विवरण [Overview]

तीन तरह के लोगों के बीच है सबसे ज्यादा डिमांड -

वर्किंग प्रोफेशनल्स : कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर बिल्कुल स्थायी हो गया है। इससे कंपनियों और पेशेवरों, दोनों को कई तरह के फायदे हैं। जैसे यदि कंपनियों को ऑफिस स्पेस, बिजली बिल, आदि से छुटकारा मिल गया है, तो पेशेवरों को घर से बाहर रहने के खर्च, आदि से छुटकारा मिल गया है। वहीं, एम्पलाई की मानसिक शांति के कारण, कंपनी की प्रोडक्टिविटी में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

स्टूडेंट्स : बीते दो वर्षों के दौरान भारत में तमाम स्कूल अधिकांश समय के लिए बंद ही रहे हैं। इस वजह से डिजिटल लर्निंग का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में, बच्चों के लिए लंबे समय के मोबाइल पर शिक्षा हासिल करना काफी चुनौतिपूर्ण है, इस वजह से स्टूडेंट कम्यूनिटी में भी लैपटॉप की माँग में काफी तेजी आई है। वहीं, कई प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के लिए लैपटॉप को अनिवार्य भी कर दिया गया है।

ट्रैवलर्स : लैपटॉप की माँग वैसे लोगों के बीच भी काफी बढ़ी है, जो अपने बिजनेस के लिए या शौक से घूमना अधिक पसंद करते हैं।

कैसे खरीदें Laptop?

यदि आप लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसे हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें और कुछ मूल बातों का जरूर ध्यान रखें। जैसे -

1. RAM

किसी भी लैपटॉप के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए RAM का ज्यादा होना काफी जरूरी है। क्योंकि आजकल लोगों की जरूरतें काफी बढ़ गई है और सभी ऐप्स काफी एडवांस हो गए हैं, इसलिए रैम जितना अधिक से अधिक हो, उतना अच्छा है।

यदि आप अपने लैपटॉप में वीडियो एडिटिंग या कोई अन्य हैवी वर्क करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 8 जीवी रैम का लैपटॉप लेना चाहिए।

2. Storage

लैपटॉप में अच्छा स्टोरेज होना जरूरी है। इससे आपको किसी एक्सटर्नल ड्राइव की जरूरत नहीं पड़ेगी और लैपटॉप का परफॉर्मेंस भी अच्छा होगा। इसलिए अभी के समय को देखते हुए कम से कम 500 जीबी से लेकर 1 टीबी तक के लैपटॉप को खरीदें।

3. Processor

यदि आप कोई भी लैपटॉप खरीद रहे हैं, तो उसके प्रोसेसर की जानकारी होनी जरूरी है। क्योंकि इससे यह पता चलता है कि आपके लैपटॉप की पावर कितनी है। आज मार्केट में Intel, AMD और Ryzen जैसे कई प्रोसेसर आते हैं। लेकिन भारत में सबसे ज्यादा चलन इंटेल के i5 प्रोसेसर का है।

4. Display

आज बाजार में 12 इंज से लेकर 18 इंच तक के लैपटॉप उपलब्ध हैं। यदि आपको गेमिंग, आदि का शौक है तो आप 18 इंच के लैपटॉप को चुन सकते हैं। इस दौरान यह भी ध्यान दें कि लैपटॉप का डिस्प्ले फुल एचडी हो।

5. अन्य Technical Specifications

आप जब भी कोई लैपटॉप खरीदते हैं, उसके बॉक्स के ऊपर रैम, बैटरी आदि के बारे में लिखा हुआ रहता है। हर Technical Aspects से पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही आप लैपटॉप खरीदें। वहीं यदि आप ऑनलाइन मीटिंग ज्यादा अटैंड करते हैं, तो आपको लैपटॉप में अच्छा कैमरा भी चाहिए। इसलिए इस चीज का भी पूरा ध्यान रखें।

6. Laptop Price

लैपटॉप खरीदने के दौरान सबसे जरूरी चीज है कि आपका बजट कितना है। आम तौर पर बाजार में 45 से 65 हजार के बीच में काफी अच्छे लैपटॉप मिल जाते हैं।

7. Technology

आज बाजार में Windows, Mac OS, Ubuntu जैसे कई ऑपरेटिंग सिस्टम वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चलन  Windows और Mac OS का है। इसका चयन आप अपने बजट के हिसाब से कर सकते हैं। क्योंकि, Mac OS की रेंज अपेक्षाकृत अधिक होती है।

8. Warranty

आज आपके आस-पास के शहरों में हर कंपनी के सर्विस सेंटर होते हैं। आज किसी भी लैपटॉप पर 1 साल की वारंटी आसानी से मिलती है। इस दौरान यदि आपको कोई दिक्कत होती है, तो वह तुरंत अपने नजदीकी सर्विस सेंटर जा सकते हैं और अपने लैपटॉप को चेक करा सकते हैं। यदि आपकी वारंटी नहीं बची होगी, तो आपको सर्विस के पैसे देने होंगे।

9. How to Buy

आज जमाना भले ही अमेजन और फ्लिपकार्ट का हो, लेकिन लैपटॉप खरीदने के लिए अधिकांश लोग स्टोर जाना ही पसंद करते हैं। क्योंकि, इससे उन्हें एक तसल्ली मिल जाती है।

Top 10 Laptop Brands in India, 2022

आज कोई भी ग्राहक कम से कम 5 साल में एक लैपटॉप खरीदता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि वह किसी विश्वसनीय ब्रांड के ही लैपटॉप को चुनें। नीचे जानिए Top 10 Laptop Brands in India के बारे में -

1. Apple

एप्पल दुनिया की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। कंपनी के MacBook Pro M1 Max, MacBook Pro, Macbook Air जैसे मॉडलों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

2. Dell

डेल दुनिया में एक जानी मानी कम्प्यूटर कंपनी है। कंपनी के पास कम बजट से लेकर हाई एंड तक, लैपटॉप की एक बड़ी रेंज मौजूद ह। कंपनी के  XPS 13, New Inspiron 15 5509, New Vostro 15 3501 जैसे कई मॉडलों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

3. HP

इस कंपनी की शुरुआत अमेरिका में 1939 में हुई थी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने मिड रेंज में भी एक से बढ़कर एक लैपटॉप लॉन्च किए हैं। HP 630, HP Pavilion i5 जैसे मॉडलों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

4. Microsoft

भारत में माइक्रोसॉफ्ट के Surface Laptop Go Touchscreen,  Surface Book 2 , और Surface Pro को लोगों ने काफी पसंद किया है। कंपनी ने छात्रों को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पहले एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस Surface Laptop SE लैपटॉप को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 18500 रुपये थी।

5. Lenovo

Lenovo कंपनी को भी लो रेंज से लेकर हाई एंड तक के लैपटॉप को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने Ideapad MIIX 310 को सिर्फ 17,490 रुपये में लॉन्च किया है। जबकि ThinkPad X1 Yoga Gen 6 की कीमत करीब 2.2 लाख रुपये है।

6. ASUS

आसुस के लैपटॉप्स को भी खासी लोकप्रियता मिली है। कंपनी के Vivobook X409JA-EK011T , Vivobook X540 और VivoBook 15 (X512) को लोगों ने काफी पसंद किया है।

7. Xiaomi

यह एक चीनी कंपनी है। इस कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में एक से बढ़ कर एक सस्ते लैपटॉप को लॉन्च किया है, वहीं इसका परफॉर्मेंस काफी हाई है।

8. MSI

यह ताईवान की कंपनी है। कंपनी ने गेम लवर्स के लिए कई शानदार मॉडल्स पेश किए हैं। इसका हार्डवेयर और बैटरी काफी शक्तिशाली है।

9. Samsung

सैमसंग के भी लैपटॉप को लोगों ने काफी पसंद किया है। कंपनी के Galaxy Book 2, Galaxy Intel Chromebook, Chromebook जैसे मॉडलों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

10. Acer

एसर भी ताईवान की कंपनी है। यह कंपनी पीसी, लैपटॉप, टैबलेट, क्रोमबुक, टैबलेट, आदि बनाने के लिए जानी जाती है।  इस कंपनी को कम बजट में टॉप रेटेड लैपटॉप बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी के Aspire 7,  Nitro 5, Extensa जैसे मॉडलों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

लैपटॉप के लिए पावर बैकअप

किसी भी लैपटॉप में एक लिमिटेड पावर बैकअप होता है, जो आम तौर पर 3 से 5 घंटे के बीच चलता है। वहीं, मैकबुक में तो पावर बैकअप 18 घंटे की होती है। लेकिन एप्पल कंपनी के लैपटॉप इतने महंगे होते हैं कि इसे हर कोई नहीं खरीद सकता है।

आज देश के हर हिस्से में लंबे समय के लिए बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। लोगों के पास पावर बैकअप सॉल्यूशन के तौर पर, इन्वर्टरी बैटरी तो होती है। लेकिन आज की जरूरतें इतनी अनिश्चित हो गई है कि बिजली 24x7 होना अनिवार्य हो गया है। 

क्योंकि, यदि सामान्य जिंदगी में घंटे-दो घंटे के लिए बिजली न हो तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि काम के दौरान ऐसा हुआ तो मुश्किलें काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही, काम के दौरान पंखा और लाइट हमेशा चलते रहना चाहिए।

सोलर से मिलेगी राहत

 

अब कामकाजी लोगों के पास तो इन्वर्टर तो होता ही है और यदि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सिर्फ एक सोलर पैनल, कंट्रोलर और सोलर स्टैंड खरीद लें, तो उन्हें 24x7 बिजली की सुविधा मिल जाएगी। बस इतने बदलाव से ही, आपकी सरकारी बिजली पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी और आपको अपने ऑफिस के काम में कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कितने आएगा खर्च

आपको अपने लैपटॉप, पंखा आदि जैसी बेसिक चीजों को चलाने के लिए एक 500 वाट के लूम सोलर के Shark Solar Panel को खरीदने की जरूरत है। इसके लिए आपको करीब 35 से 40 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत है।

वहीं, यदि आप अपने घर को बिजली के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, तो आपको 3 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट तक के सोलर पैनल को खरीदना होगा, जिस पर अपना मोटर और एसी, आदि जैसी भारी मशीनें भी चला सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 6 लाख रुपये का खर्च आएगा।

लेकिन यदि आप एक बार इतना निवेश कर देते हैं, तो आप सालों-साल के लिए बिजली के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगे और आपको हर महीने हजारों की बजत होगी।

EMI का भी उठा सकते हैं लाभ

यदि आप किसी भी तरह के सोलर सिस्टम को खरीदने के लिए एक बार में पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

क्या है लूम सोलर में खास

चूंकि, लूम सोलर के उत्पाद आधुनिक तकनीकों से लैस होते हैं। इस वजह से हमारे उत्पाद बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों से महंगे में बिकते हैं। हमारे 35 से 40 हजार में मिलने वाले उत्पाद, बाजार में लोगों को 15 से 20 हजार रुपये में भी मिल जाएंगे। लेकिन उन्हें वह क्वालिटी नहीं मिल पाएगी, जो हम दे रहे हैं।

क्योंकि, दूसरी कंपनियों के उत्पाद अभी भी पुरानी टेक्नोलॉजी वाले हैं। इस वजह से उन्हें खरीदने पर अभी तो आपको कोई दिक्कत नजर नहीं आएगी, लेकिन आने वाले समय में आप जब इन्हें Expand करना चाहिए, तो यह संभव नहीं हो पाएगा।

अभी है सही समय

यदि आप सोलर की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है। क्योंकि यदि आप इंतजार करेंगे, तो काफी देर हो जाएगी और अभी जो उत्पाद 40 हजार में मिल रहे हैं, आने वाले कुछ वर्षों में उसी के लिए आपको कई गुना ज्यादा खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।

निष्कर्ष

यदि आप अपने घर में सोलर सिस्टम लगाना चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें। हमारे एक्सपर्ट्स आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

1 comment

Sanyog Kumar

Sanyog Kumar

I’m interested

Leave a comment