सबसे अधिक वॉट का सोलर पैनल कौन-सा है?

जब सोलर पैनल लगाने की तैयारी करते हैं, तो कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे कि कौन-सी तकनीक का सोलर पैनल है, यह सोलर पैनल कितने वॉट में उपलब्ध है, यह सोलर पैनल Bifacial है या Monofacial, इसमें कितने बसबार का सोलर सेल लगा हुआ है, इसका साइज़ और वजन कितना है, आदि। आज हम जानेंगे कि यदि आप इस साल सोलर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो सोलर पैनल की सबसे अधिक क्षमता (हाईएस्ट वॉट) कितनी हो सकती है। आइए जानते हैं।

सबसे पहले जानते है सोलर पैनल कितने प्रकार का होता है?

जब कई सोलर सेल को जोड़ा जाता है, तो एक सोलर पैनल बनता है। सोलर सेल के प्रकार इस प्रकार हैं – Poly, Mono, Mono PERC, TOPCon और HJT। हर सोलर सेल की एक अधिकतम क्षमता होती है, जो सोलर पैनल की वॉट क्षमता को निर्धारित करती है। ऑनलाइन सर्वे के अनुसार, 60% लोग TOPCon सोलर पैनल लगाना पसंद करते हैं, जिसकी क्षमता 590 वॉट से शुरू होती है और यह केवल Bifacial तकनीक में उपलब्ध है।

वर्तमान समय में, नई तकनीक वाला सोलर पैनल HJT है, जिसकी क्षमता 730 वॉट से शुरू होती है और यह भी Bifacial तकनीक में आता है। Mono PERC सोलर सेल से बने सोलर पैनल Monofacial और Bifacial दोनों प्रकारों में उपलब्ध होते हैं, जिनकी क्षमता 500 वॉट से 550 वॉट तक होती है।

Bifacial और Monofacial सोलर पैनल में क्या अंतर है?

सोलर पैनल के दो प्रकार उनके भौतिक स्वरूप से पहचाने जा सकते हैं। Bifacial Solar Panel वह होता है, जो दोनों तरफ से बिजली उत्पन्न करता है, जबकि Monofacial Solar Panel वह होता है, जो केवल एक तरफ से बिजली उत्पन्न करता है।

सभी प्रकार के सोलर पैनल की बिजली उत्पादन क्षमता (जेनरेशन क्षमता) अलग-अलग होती है। Bifacial Solar Panel की एकमात्र सीमा यह है कि इसे स्थापित करने के लिए लगभग 3-7 फीट की ऊंचाई आवश्यक होती है। ऐसा इसलिए ताकि सतह से परावर्तित सूर्य की रोशनी बैकसाइड सोलर सेल पर पड़ सके, जिससे यह लगभग 25% तक अधिक बिजली उत्पन्न करता है। इस प्रकार के सोलर पैनल को टिन शेड पर स्थापित करने के लिए ऊंचाई देना अनिवार्य है।

सबसे ज्यादा वाट का सोलर पैनल कितना है?

भारत में लूम सोलर नई तकनीक वाले सोलर पैनल बनाने के लिए जानी जाती है। इस साल सोलर मार्केट के लिए लूम सोलर ने SHARK HJT Solar Panel पेश किया है, जो उच्च उत्पादन क्षमता (Higher Generation) और कम गिरावट दर (Lower Degradation) प्रदान करता है।

इस सोलर पैनल की क्षमता 730 Wp – 750 Wp है, जिसमें 132 HJT तकनीक वाले सोलर सेल का उपयोग किया गया है। इसका आकार 7.82 x 4.27 फीट और वजन 38.3 किलोग्राम है।

इस सोलर पैनल का उपयोग सोलर पार्क, फैक्ट्रियों, घरों, आटा चक्की, आदि में किया जा सकता है। इसके आकार और वजन को देखते हुए, इसे भेजते समय विशेष सावधानी बरती जाती है।

Leave a comment

All comments are moderated before being published

सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद

Engineer VisitEngineer Visit
Loom Solar Engineer Visit
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 2,000
Reviews