इन्वर्टर के लिए लिथियम बैटरी की कीमत कितनी है?

आज के समय में पूरी दुनिया में लिथियम आयन बैटरी (Lithium Battery) की माँग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह यह है कि इसे लीड एसिड बैटरी की तरह न ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है और साथ ही, इसकी सेल्फ लाइफ भी उससे कहीं ज्यादा होती है। लूम सोलर के पास भी CAML 10048 के रूप में लिथियम बैटरी (Lithium Battery) का एक नयी एड ऑन है, तो आज के इस लेख में हम आपको इस इनोवेटिव प्रोडक्ट के फायदे, फीचर्स से लेकर इसमें होने वाले खर्च (Lithium Battery Price) तक के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां कर सकते हैं इस्तेमाल 

लूम सोलर के CAML10048 Lithium Battery का इस्तेमाल आप अपने घर, क्लिनिक से लेकर ऑफिस तक में आराम से कर सकते हैं। यह बैटरी Power Backup Solution के तौर पर जनरेटर के रिप्लेसमेंट के रूप में भी इस्तेमाल होने में पूरी तरह से सक्षम है।

क्या हैं फीचर्स

यह पूरे बैटरी मार्केट में लूम सोलर का Top Technology Product है। यह बैटरी वाटर प्रूफ, डस्ट प्रूफ और फायर प्रूफ है। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस इस बैटरी की डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है और इसमें लीड एसिड बैटरी (Lead Acid Battery) की तरह करंट लगने का कोई खतरा नहीं है। यानी यह बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

Lithium Ion Battery के क्या फायदे हैं?

यदि आप लिथियम बैटरी (Lithium Battery) खरीदते हैं, तो आपको इसके कई फायदे हैं, जो निम्न हैं -

1. Zero Maintenance - यदि आपके पास लीड एसिड बैटरी है, तो इसमें आपको हर महीने Maintenance में काफी खर्च आता है। लेकिन यदि आप लिथियम ऑयन बैटरी लेते हैं, तो यह सूखा सेल होता है और इसमें आपको Maintenance के पीछे कोई भी खर्च नहीं करना पड़ता है।

2. Fast Charging - आज के समय में Frequent Power Cut की समस्या आम हो गई है। ऐसे में यदि आपके पास लीड एसिड बैटरी है, तो इस चार्ज करने में करीब 10 घंटे लगते हैं और इसे चार्ज करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यदि आपके पास लिथियम ऑयन बैटरी है, तो आप अपनी बैटरी को महज 2 घंट में आसानी से चार्ज कर सकते हैं। 

3. Longer Life - Lithium Ion Battery की लाइफ काफी ज्यादा होती है। आप इसे 15 से 16 वर्षों तक काफी आराम से चला सकते हैं। वहीं लीड एसिड बैटरी की बात करें, तो आप इसे 4 से 5 साल तक ही चला सकते हैं। लूम सोलर द्वारा आपको CAML 10048 Lithium Battery पर आपको 5 साल की वारंटी मिल जाती है।

4. Space - बता दें कि अपने घर में लीड एसिड बैटरी को लगाने के लिए आपको काफी जगह की जरूरत पड़ती है। लेकिन लिथियम ऑयन बैटरी के साथ ऐसा नहीं है। इसका डिजाइन काफी Compact होता है और आप एक फ्रिज की साइज में 15 किलोवाट तक की बैटरी आसानी से लगा सकते हैं।

5. Light Weight - इसका वजन बस 45 किलो होता है। इस वजह से आप इसे आसानी से कहीं भी उठा कर रख सकते हैं। लीड एसिड बैटरी काफी भारी होती है। अगर आप 5 किलोवाट का सिस्टम लगा रहे हैं, तो यह 250 किलो तक जा सकता है। इस बैटरी को आप इनडोर और आउटडोर दोनों ही रख सकते हैं।

6. IOT Based - लिथियम ऑयन बैटरी का चौथा फायदा यह है कि इसमें IOT की सुविधा रहती है और आप इसे और इससे जुड़े उपकरणों को अपने मोबाइल से कहीं से भी, कभी भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जबकि लीड एसिड बैटरी में आपको यह सुविधा नहीं मिल पाती है। 

7. Expandable - लिथियम ऑयन बैटरी आसानी से Expandable है। जैसे यदि आप आज 5 किलोवाट की बैटरी ली है और आगे चलकर आपकी जरूरत बढ़ जाती है, तो आप इसे आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या क्या चला सकते हैं?

CAML10048 Lithium Battery एक ऐसी बैटरी है, जिसका इस्तेमाल वैसे जगहों पर होता है, जहाँ 5 किलोवाट बिजली की आवश्कयता हो। यह बैटरी 48 वोल्ट में आता है और 4 लीड एसिड बैटरी के बराबर अकेले है। इस बैटरी पर आप पानी का मोटर, एसी, फ्रीज जैसी कई चीजें काफी आराम से चला सकते हैं। एक ओर, जहाँ लीड एसिड बैटरी की Efficiency Rate 80 प्रतिशत तक होती है। वहीं इसकी रेट 98 प्रतिशत है।यदि आपकी जरूरत इससे कम की है, तो हमारे पास लिथियम बैटरी में CAML 6 Ah, CAML 12 Ah, CAML 20 Ah जैसे अन्य मॉडल्स भी हैं।

लिथीयम बैटरी की कीमत कितनी है?

लिथियम बैटरी एक नई टेक्नोलॉजी वाली बैटरी है, जिसका उपयोग एनर्जी को स्टोर करने के लिए किया जाता है। आजकल इस बैटरी का ज्यादा इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों में हो रहा है, लेकिन लूम सोलर इसे इन्वर्टर के साथ भी इस्तेमाल कर रहा है जो यह लीड-एसिड बैटरी की जगह ले सकती है। अभी के समय में यह बैटरी 5.12kWh (100Ah, 51.2V) से शुरू होती है, जिसे 100kWh तक बढ़ाया जा सकता है। आज के समय में लिथियम बैटरी की कीमत ₹20 से ₹25 प्रति वॉट आवर है। इस हिसाब से अगर आप 5kWh (5000 वॉट) की लिथियम बैटरी खरीदते हैं, तो इसका खर्च ₹1,00,000 से ₹1,25,000 तक आता है, जो लीड-एसिड बैटरी से लगभग दोगुना है।

निष्कर्ष

यदि आपने अपने Backup Solution के रूप में Lithium Ion Battery को खरीदने का मन बना लिया है, तो इसके कुछ समय के बाद आप खुद को Solar Energy की ओर शिफ्ट कर, अपनेआप को बिजली के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना सकते हैं। यदि आप इस विषय में और अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो अभी हमसे संपर्क करें। हमारे विशेषज्ञ आपकी मदद के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं।

12 volt lithium battery, Best battery, Best battery backup, Best battery in india, Best lithium battery price in india, Best lithium ion battery, Best solar battery, Caml 10048 lithium battery, Lithium batteries, Lithium battery, Lithium battery for inverter, Lithium battery price, Lithium battery price in india, Loom solar, Loom solar lithium battery, Loom solar lithium battery price, Loom solar products, Solar battery, Top technology battery in india, बेस्ट लिथियम बैटरी, लिथियम बैटरी की कीमत, लिथियम बैटरी प्राइस, लूम सोलर लिथियम बैटरी

Leave a comment

All comments are moderated before being published

सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद

Engineer VisitEngineer Visit
Loom Solar Engineer Visit
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 2,000
Reviews