सूरज चमका सकता है मरुधरा का भाग्य

आग उगलता सूरज हमें झुलसा रहा है, लेकिन सूरज की यही किरणें हमारे प्रदेश का भाग्य चमका सकती है! सौर ऊर्जा हमारे प्रदेश के पास एक ऐसी ताकत है जिसका सही उपयोग किया जाये तो न सिर्फ राजस्थान देश में चमकता हिरा साबित हो सकता है बल्कि देश को भी विश्व में अव्वल बनाया जा सकता है| जिस सूरज की तपन से हम परेशान होते हैं, यही झुलसा देने वाली सौर किरणें हमारे विकास की नई इबारत लिख सकती हैं| पिछले कुछ सालो में जब से हमने इस ओर सोचना शुरू किया तो बदले में सूरज ने भी हमें बहुत कुछ दिया| आज भी प्रदेश में जरुरत की करीब 15-20% बिजली इसी सौर ऊर्जा से बना रहे हैं| थोड़ी से जागरूकता और सक्रियता दिखाए तो आने वाले 10 सालों में यही सौर ऊर्जा हमारे देश को विश्व में अव्वल बना सकती हैं|

सोलर एनर्जी दुनिया में भारत की स्थिति

 

china is no. 1 country of solar energy

सोलर जनरेशन में चीन सबसे बड़ा नाम हैं| करीब 150 गीगावाट के सोलर जनरेशन के प्लांट चीन में लगे हैं| हमारे देश में वर्तमान में 28 गीगावाट बिजली जनरेशन के प्लांट लगे हुए हैं|

2022 तक 100 गीगावाट का लक्ष्य

india solar energy

सोलर जनरेशन  में भारत ने वर्ष 2022 तक 100 गीगावाट बिजली जनरेशन के प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा हैं| इसमें राजस्थान की महत्पूर्ण भूमिका हैं|

2028 तक बन सकते हैं नम्बर 1

यदि 2022 में हम 100 गीगावाट का लक्ष्य अर्जित कर सके तो इसके बाद 2028 तक हम विश्व में सोलर जनरेशन में सबसे बड़ा नाम होगा|

सोलर पैनल ऐसे कम करता हैं आम आदमी के जेब का भार

 

  • 1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम प्रतिदिन औसतन 5 यूनिट बिजली जेनेरेट करता हैं|
  • 1 माह में सोलर सिस्टम 150 यूनिट से अधिक बिजली बनती हैं|
  • एक सामान्य चार कमरे के माकन की बिजली खपत 300 - 500 यूनिट प्रतिमाह मानी जाती हैं|
  • 150 यूनिट का खर्च सोलर काम कर देगा|

 

ऐसे में सोलर सिस्टम लगे मकान को अभी आ रहे बिल में एक तिहाई रियायत मिल सकती हैं|

ऐसे बन सकता हैं राजस्थान सोलर में नं. 1

अभी सोलर जनरेशन में हम देश में तीसरे स्थान में हैं| भड़ला सोलर प्लांट में इतनी क्षमता हैं तो वह प्रदेश की जरुरत की आधी बिजली बन सकता हैं| लेकिन सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर इस प्रकार का नहीं हैं कि वह पूरी बिजली का उपयोग कर सके| देश में राजस्थान और प्रदेश में भी पिश्चमी क्षेत्र में पुरे साल में अधिकांश सूरज की रोशनी होते हैं| ऐसे में यहाँ सोलर जनरेशन काफी अधिक हैं| बहार कि सोलर कम्पनीज जैसे कि लूम सोलर, लुमिनियस, माइक्रोटेक, विक्रम  सोलर, वारी सोलर, अडानी सोलर राजस्थान में सोलर इंस्टालेशन के लिए आ रही हैं| पिछले तीन साल में राजस्थान का सोलर जनरेशन तीन गुना हो गया हैं| भड़ला जैसे एक सोलर प्लांट और आ जाये तो राजस्थान देश में नंबर वन होगा| राजस्थान में वह क्षमता हैं जो देश को सोलर जनरेशन में पहला स्थान दिला सकता हैं|

अडानी सोलरमाइक्रोटेकराजस्थान सोलररूफटॉप सोलर सिस्टमलुमिनियसलुमिनोसलूम सोलरवारी सोलरविक्रम सोलरसोलर एनर्जी

4 comments

manohar

manohar

Job ki jaroorat hai loom solar may

Nayan Oza

Nayan Oza

Solar technician

Nayan Oza

Nayan Oza

Job chahiye

Kiran Kumar

Kiran Kumar

Job regarding plese information

Leave a comment

Top selling products

Loom Solar Engineer VisitEngineer Visit
Loom Solar Engineer Visit 25 reviews
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 2,000
Reviews
Dealer RegistrationLoom Solar Dealer Registration
Loom Solar Dealer Registration 267 reviews
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 5,000
Reviews