महिलाओं के लिए सोलर सेक्टर में है अपार संभावनाएं, जानिए कैसे?

अक्सर माना जाता है कि बिजनेस महिलाओं के लिए नहीं है, खासकर किसी टेक्निक फिल्ड में। लेकिन बीते कुछ वर्षों में, इस मिथक को टूटते हुए देखा गया है और देश में महिला उद्यमियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

आज महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसलिए, इस लेख के जरिए आज हम वैसी महिलाओं को एक खास बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वे अपने कौशल और जुनून का इस्तेमाल कर अपने जीवन को एक नई ऊंचाई दे सकते हैं।

दरअसल, यह लेख सोलर सेक्टर में महिलाओं के लिए अपार संभावनाओं को लेकर है। जिसे हम एक छोटी-सी कहानी के जरिए आपको बताने जा रहे हैं।

पटना की उषा ने हासिल किया नया आसमान

35 वर्षीया उषा आनंद पटना की रहने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके पति कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद, उनके पास कोई काम नहीं रह गया।

फिर, इसी दौरान उन्होंने अपने छत पर हाइड्रोपोनिक्स के जरिए बागवानी की शुरुआत करने की सोची। चूंकि, वह अपने छत पर कुछ बड़े पैमाने पर खेती शुरू करना चाहते थे। इसी कड़ी में, हर महीने आने वाले बिजली बिल से बचने के लिए उन्होंने सोलर सिस्टम की तलाश शुरू की।

काफी कोशिशों के बाद भी, उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि उन्हें अपने काम के लिए कितनी क्षमता की सोलर सिस्टम की जरूरत है। इसी दौरान उन्हें लूम सोलर कंपनी के बारे में पता चला और उन्हें इंटरनेट पर इसके कुछ वीडियोज देखे।

इसके बाद, उन्हें अंदाजा हो गया कि उनकी जरूरत क्या है और उन्होंने 50 वाट के सोलर सिस्टम को लगा लिया।

फिर, उन्हें अहसास हुआ कि जब उनके जैसे टेक्निक पर्सन को एक सोलर पैनल खोजने में इतनी दिक्कत हुई है, तो वैसे लोगों को किन परेशानियों से जूझना पड़ता होगा, जिन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है।

इसी को उन्होंने मौके के रूप में लिया और खुद लूम सोलर की डीलरशिप हासिल करने के साथ ही, अपनी पत्नी उषा को 5000 रुपये खर्च कर, कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिला दी।

उषा बीते डेढ़ से अधिक वर्षों से लूम सोलर के साथ काम कर रही है और आज उनके अंदर बिहार में 50 से भी अधिक डीलर्स काम कर रहे हैं।

क्या होती हैं चुनौतियां

उषा की कहानी से आप सोलर सेक्टर में महिलाओं के ग्रोथ को तो समझ ही चुके होंगे। लेकिन उन्हें अपने काम में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे कि महिलाओं के लिए, सोलर इंस्टालेशन साइट पर जाकर काम करना बहुत मुश्किल है।

ऐसे में, महिलाएं सोलर सेक्टर में मैनेजरियल कैपेसिटी में बेहतर रूप से काम कर सकती हैं। इसके अलावा, आप लूम सोलर के साथ एक इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी काम कर सकते हैं।

30 फीसदी हो महिलाओं की भागदारी

आज जब खेती-किसानी हो या बिजनेस, हर सेक्टर में महिलाएं उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं, तो लूम सोलर की कोशिश है कि सोलर सेक्टर में भी महिलाओं की भागीदारी कम से कम 30 फीसदी हो।

इससे न सिर्फ उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैसे हासिल करें ट्रेनिंग?

एक बार सोलर सेक्टर में काम करने का मन बना लेने के बाद, वैसी महिलाओं को ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी। ऐसी स्थिति में, वे लूम सोलर द्वारा हर शनिवार को चलाए जाने वाले ‘Learn Solar’ प्रोग्राम में हिस्सा ले सकती हैं। यह प्रोग्राम बिल्कुल फ्री है और इसमें उन्हें मार्केटिंग से लेकर मैनेजमेंट तक के कई टिप्स दिए जाते हैं। आज लूम सोलर के पूरे देश में 3500 से भी अधिक डीलर्स हैं।

कितना होगा खर्च?

लूम सोलर की डीलरशिप हासिल करने के लिए लोगों को 1000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी पड़ती है, तो डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए 5000 रुपये। एक बार लूम सोलर से जुड़ने के बाद, आप अपने क्षेत्र के बिजनेस आंत्रेप्रेन्योर बन जाते हैं। क्योंकि, किसी भी प्रोडक्ट की माँग तभी बढ़ती है, जब वह दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से उपलब्ध हो।

कितना होगा फायदा?

सोलर सेक्टर, भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें लोगों के लिए अपार संभावनाएं हैं। इस सेक्टर में प्रॉफिट मार्जिन 10 से 25 फीसदी है, जो रियल एस्टेट और टेलीकॉम से सेक्टरों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।

क्या होगी जरूरत?

वैसे तो दो-तीन किलोवाट का सोलर पैनल खरीदने वाले ग्राहक, ऑनलाइन मोड को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन, किसी भी परेशानी में मदद के लिए वे एक स्थानीय केन्द्र की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे में, आपके पास कम से कम 10x10 की अपनी एक दुकान होनी चाहिए।

लूम सोलर की ओर से, अपने सभी डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों के जरिए हमेशा पूरी मदद मिलती है।

कैसे जुड़ें?

  1. डीलरशिप / डिस्ट्रीब्यूटर्स के तौर पर जुड़ने के लिए या अधिक जानने के लिए https://www.loomsolar.com/collections/dealers-distributor-business-opportunities-in-india पर क्लिक करें।
  1. इन्फ्लुएंसर के तौर पर लूम सोलर से जुड़ने के लिए https://www.loomsolar.com/pages/become-an-affiliate-earn-money पर क्लिक करें।

4 comments

Shukla Raghavendra

Shukla Raghavendra

I wants to take dealship

Shukla Raghavendra

Shukla Raghavendra

I wants to take dealship

Shukla Raghavendra

Shukla Raghavendra

I wants to take dealship

Shukla Raghavendra

Shukla Raghavendra

I wants to take dealship

Leave a comment

Top selling products

Loom Solar Engineer VisitEngineer Visit
Loom Solar Engineer Visit 25 reviews
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 2,000
Reviews
Dealer RegistrationLoom Solar Dealer Registration
Loom Solar Dealer Registration 267 reviews
Sale priceRs. 1,000 Regular priceRs. 5,000
Reviews