जम्मू और कश्मीर में सरकार द्वारा सोलर सिस्टम (Solar System in Jammu & Kashmir) की खरीद पर सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है। इस सब्सिडी का लाभ उठा कर आप अपने घर में काफी आसानी से सोलर सिस्टम लगा सकते हैं और अपने महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को कम कर सकते हैं।तो, इस लेख में हम आपको जम्मू - कश्मीर के इस योजना के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं -
जम्मू कश्मीर में क्या है सोलर पैनल की जरुरत?
बता दें कि जम्मू कश्मीर, भारत के सबसे ठंडे प्रदेशों में से एक है। यही कारण है कि अधिकांश लोगों को लगता है कि यहाँ सालों भर बर्फबारी होते ही रहती है। लेकिन ऐसा नहीं है। यहाँ देश के अन्य राज्यों की तरह, गर्मी के मौसम में अच्छी गर्मी भी पड़ती है और यहाँ धूप भी अच्छी निकलती है। ऐसे में, यहाँ सोलर एनर्जी (Solar Energy) की अच्छी माँग भी है।
क्या है समस्या
बता दें कि जम्मू कश्मीर में गर्मी के मौसम में लोगों को अपने घर में पंखा, कूलर, एसी, आदि चलाने के लिए काफी बिजली की जरूरत होती है, तो वहीं सर्दी के मौसम में हीटर, वाटर हीटर, लाइट, आदि वगैरह जलाने के लिए। लेकिन यहाँ Power Cut की काफी दिक्कत है। इस वजह से लोगों को हर मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, जम्मू कश्मीर में सरकार ने Prepaid Meter Connection को भी चालू कर दिया है। इस वजह से यहाँ के लोगों का बिजली बिल Average से काफी ज्यादा हो गया है। बता दें कि यह सिस्टम एक Gas Connection की तरह काम करता है, जहाँ आप पहले रिचार्ज करवाते हैं, फिर उसका इस्तेमाल करते हैं।
सरकार द्वारा सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने का प्रयास
सरकार ने जम्मू कश्मीर में Solar Energy को बढ़ावा देने के लिए एक सब्सिडी योजना को शुरू किया है। जहाँ आपको अपने घर में सोलर सिस्टम लगाने पर सब्सिडी दी जाती है। इस योजना में आपको 5 साल फ्री मेंटनेन्स की सुविधा भी मिलती है।
किस प्रकार के सोलर सिस्टम को लगाने पर मिलती है यह सुविधा?
बता दें कि यह सुविधा सरकार आपको अपने घर में ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम (On Grid Solar System) लगाने पर मिलती है। यदि आप अपने घर में ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम (Off Grid Solar System) या हाइब्रिड सोलर सिस्टम (Hybrid Solar System) लगाते हैं, तो आपको यह सुविधा नहीं मिल पाती है।
बता दें कि आज के समय में जम्मू-कश्मीर में, जम्मू, रणबीर सिंह पुरा, रफ़ियाबाद, भारत राजौरी, रामगढ़, कश्मीर, रामनगर, उधमपुर, रामबन, रामहाल, रायपुर दोमाना जैसे कई बड़े शहर हैं, जहाँ बिजली कटौती की ज्यादा समस्या नहीं है और यहाँ पर ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम (On Grid Solar System) काफी आसानी से लगाया जा सकता है।
वहीं, ऐसा कोई जगह, जहाँ पर बिजली अधिक जाती है आपको ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम (Off Grid Solar System) या हाइब्रिड सोलर सिस्टम (Hybrid Solar System) लगाना होगा। क्योंकि इसमें आपको बैटरी बैकअप सॉल्यूशन मिल जाता है।
कितना होता है खर्च, कितनी मिलती है सब्सिडी
बता दें कि यदि आप 1 किलोवाट का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम (On Grid Solar System) लेते हैं, तो इस पर आपको 50 हजार से 60 हजार रुपये का खर्च आसानी से आता है। इस हिसाब से यदि आप 3 किलोवाट का सिस्टम लगाते हैं, तो आपको 1.5 लाख से 1.8 लाख रुपये का खर्च काफी आसानी से आएगा।वहीं, यदि बात करें ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम (Off Grid Solar System) की तो इसमें आपको प्रति किलोवाट औसत रूप से 1 लाख रुपये का खर्च आता है।
बता दें कि आपको प्रति किलोवाट 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है। जैसे कि यदि आपको 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम को लगाने में करीब 59 हजार रुपये का खर्च आ रहा है, तो इस पर आपको करीब 23.5 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी और आपको फाइनल रेट करीब 35 हजार रुपये देना होगा। बता दें कि यह सब्सिडी आपको 10 किलोवाट तक के Residential Solar System के लिए मिलती है।
Capacity | Cost | Subsidy |
Beneficiary Share |
1kW | ₹58,739 | ₹23,496 | ₹35,243 |
2kW | ₹1,07,990 | ₹43,196 | ₹64,794 |
3kW | ₹1,57,782 | ₹63,113 | ₹94,669 |
4kW | ₹2,05,236 | ₹71,833 | ₹1,33,403 |
5kW | ₹2,56,545 | ₹82,094 | ₹1,74,451 |
6kW | ₹3,07,854 | ₹92,356 | ₹2,15,498 |
7kW | ₹3,59,163 | ₹1,02,618 | ₹2,56,545 |
8kW | ₹4,10,472 | ₹1,12,880 | ₹2,97,592 |
9kW | ₹4,61,781 | ₹1,23,142 | ₹3,38,639 |
10kW | ₹5,13,090 | ₹1,33,403 | ₹3,79,687 |
लें Solar Loan
बता दें कि यदि आप किसी भी सरकारी सोलर योजना में सब्सिडी के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको शुरुआत पर पूरा खर्च खुद ही करना होगा और आपको सब्सिडी आवेदन के 30 से 90 दिनों के बाद ही मिलेगी। ऐसे में, यदि आपके पास बजट की दिक्कत है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के समय में Solar Loan लेना भी Car Loan और Home Loan लेना जितना आसान हो गया है।आप किसी भी सोलर लोन को केवल 20 प्रतिशत Down Payment कर, काफी आसानी से पास करा सकते हैं और इसके EMI को 3 से 5 साल में भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें - https://loan.loomsolar.com/
सोलर लगाने के लिए क्या करना होगा
बता दें कि यदि आप सोलर सब्सिडी का लाभ लेकर अपने घर में ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम (On Grid Solar System) लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले रूफटॉप सोलर के लिए बनाए गए नेशनल पोर्टल https://solarrooftop.gov.in/ पर जा कर, Feasibility Report के लिए अपना आवेदन देना होगा और साथ ही, लूम सोलर के वेबसाइट पर जा कर Engineer Visit की बुकिंग करनी होगी। इसके बाद, हमारे इंजीनियर आपकी साइट पर जाएंगे और आपकी जगह और जरूरतों को देखते हुए आपको आगे की राह दिखाएंगे।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आप ऐसे ही विषयों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल कर अपना जीवन बेहद आसान बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हमारे साथ बने रहें।वहीं, यदि आप अपने घर में सोलर सिस्टम लगाते हुए खुद को बिजली के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, तो अभी हमसे संपर्क करें। हमारे विशेषज्ञ आपकी मदद के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं।